crimeअवैधचाम्पाछत्तीसगढ़जांजगीरजांजगीर चांपा,नगरपालिकापुलिसब्रेकिंग न्यूज

चांपा पुलिस की नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, गांजा तस्करी से जुड़े आरोपी हिरासत में

बड़ी खबर चांपा से…..  गांजा कारोबारी गिरफ्तार, चांपा पुलिस की कार्यवाही

चांपा पुलिस की नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, गांजा तस्करी से जुड़े आरोपी हिरासत में

चांपा। चांपा पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा की अवैध बिक्री से जुड़े कई संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में लिया है। रविवार सुबह चांपा थाना पुलिस के प्रभारी अशोक वैष्णव  की संयुक्त टीम ने हनुमान मंदिर के पास छापेमार कार्रवाई कर लंबे समय से संचालित किए जा रहे कथित नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार किया।

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के हनुमान मंदिर के आसपास लंबे समय से गांजा सहित अन्य नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। इस संबंध में समय-समय पर समाचार भी प्रकाशित हुए थे। पुलिस को भी इस कारोबार पर कार्रवाई के लिए लगातार निर्देश मिल रहे थे, लेकिन आरोपी बेहद शातिर तरीके से अपना नेटवर्क संचालित कर रहे थे, जिसके कारण उन्हें पकड़ना चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा था।

पुलिस अधीक्षक विजय पाण्डेय के निर्देशन में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत चांपा थाना प्रभारी अशोक वैष्णव के नेतृत्व में उनकी टीम ने योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी और आरोपियों को हिरासत में लेने में सफलता हासिल की। फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है तथा मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

नगर में इसे नशे के कारोबार के खिलाफ अब तक की महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि छोटी-छोटी पुड़ियों में गांजा बेचकर युवाओं को नशे की लत लगाने वाले तत्वों पर इस कार्रवाई से अंकुश लगेगा। लोगों ने उम्मीद जताई है कि पुलिस की इस पहल से क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार पर प्रभावी रोक लगेगी और युवाओं को नशे से बचाने में मदद मिलेगी।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button