चांपा में नकली इंजन ऑयल का भंडार मिलने से मचा हड़कंप, अधिकारियों ने मारा छापा

चांपा में नकली इंजन ऑयल का भंडार मिलने से मचा हड़कंप, अधिकारियों ने मारा छापा

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech



चांपा। प्रदेश सहित बिलासपुर और आसपास के क्षेत्रों में नकली सामानों को असली बताकर बेचने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में अब चांपा नगर में भी नकली सामान को लेकर बड़ी कार्रवाई सामने आई है। स्टेशन रोड स्थित एक ऑटो पार्ट्स दुकान में अधिकारियों की टीम ने पुलिस बल के साथ छापा मारकर बड़ी मात्रा में संदिग्ध नकली इंजन ऑयल जब्त किया है।

जानकारी के अनुसार, चांपा स्टेशन रोड स्थित दुर्गा ऑटो पार्ट्स दुकान में रविवार को अधिकारियों का एक दल पुलिस बल के साथ पहुंचा। टीम ने दुकान की जांच करते हुए वहां रखे इंजन ऑयल के खेप को अपने कब्जे में लिया। बताया जा रहा है कि दुकान संचालक की चांपा के साथ-साथ जांजगीर में भी दुकानें संचालित होती हैं।

कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में नकली इंजन ऑयल मिलने की बात सामने आई है। अधिकारियों द्वारा सामान की जांच और जप्ती की कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई के बाद यह स्पष्ट होगा कि जब्त किए गए सामान की वास्तविक स्थिति क्या है और इसके संबंध में आगे कौन-कौन सी कानूनी कार्रवाई की जाती है।

दुकान में कार्रवाई की खबर फैलते ही आसपास के क्षेत्र में भी चर्चा का माहौल बन गया। फिलहाल अधिकारी और पुलिस मौके पर मौजूद हैं तथा जप्ती एवं अन्य वैधानिक कार्रवाई जारी है।

अधिकारियों की कार्रवाई पूरी होने के बाद मामले से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

durga auto mobile janjgir champa 1hd7hcvngt6667323710173272728 Console Corptech

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button