सेवा ज्योति यात्रा की तैयारी को लेकर ग्राम पहरिया में भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित



सेवा ज्योति यात्रा की तैयारी को लेकर ग्राम पहरिया में भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
पहरिया। आगामी 07 अक्टूबर 2026 को पुलिस लाइन, जांजगीर में सुबह 9:00 बजे आयोजित होने वाली भव्य ‘सेवा ज्योति यात्रा’ की पूर्व तैयारियों को लेकर ग्राम पहरिया मण्डल मे एक विशेष बैठक संपन्न हुई भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष श्री लक्ष्मी चंद देवांगन के मार्गदर्शन में एक विशेष बैठक संपन्न हुई। बैठक में यात्रा को सफल और ऐतिहासिक बनाने के लिए रुपरेखा तैयार की गई तथा दायित्वों का बंटवारा किया गया।
बैठक में मुख्य रूप से पूर्व सांसद जी , जिला उपाध्यक्ष एवं मण्डल प्रभारी, श्री शेखर यादव महामंत्री तथा श्री ओम प्रकाश श्रीवास मण्डल अध्यक्ष सहित संगठन के समर्पित कार्यकर्ता और भारी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद श्रीमति कमला देवी पाटले जी एवं मण्डल प्रभारी श्री लक्ष्मी चंद देवांगन जी ने कहा कि यह सेवा ज्योति यात्रा जन-सेवा और सामाजिक चेतना को नया मार्ग दिखाने का कार्य करेगी। पुलिस लाइन जांजगीर में आयोजित इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया। वहीं मण्डल प्रभारी एवं महामंत्री ने कार्यकर्ताओं को यात्रा के प्रचार-प्रसार और व्यवस्थाओं से जुड़े आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मण्डल अध्यक्ष ने कहा कि ग्राम पहरिया से भी बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं कार्यकर्ता इस यात्रा में शामिल होने के लिए पुलिस लाइन जांजगीर में सुबह 9:00 बजे पहुंचेंगे। बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों ने यात्रा को पूर्ण रूप से सफल बनाने का संकल्प लिया।



