छत्तीसगढ़ प्रदेश से बड़ी खबर,,विश्रामपुर आंदोलन पर कांग्रेस की जीत, प्रशासन ने मानी तीनों मांगें

fb img 17798690617469153588193151415908 Console Corptech

विश्रामपुर आंदोलन पर कांग्रेस की जीत, प्रशासन ने मानी तीनों मांगें

रायपुर/विश्रामपुर। छत्तीसगढ़ के विश्रामपुर में कांग्रेस का आंदोलन आखिरकार तीसरे दिन समाप्त हो गया। प्रशासन और पुलिस द्वारा कांग्रेस की तीनों प्रमुख मांगों पर सहमति जताए जाने के बाद पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव और पीसीसी चीफ दीपक बैज ने आमरण अनशन खत्म किया।

बताया जा रहा है कि कांग्रेस ने इस मामले में तीन मांगें रखी थीं। पहली, जिला उपाध्यक्ष की पत्नी की शिकायत पर एफआईआर दर्ज करने की मांग। दूसरी, जिला उपाध्यक्ष के खिलाफ दर्ज मामले से आर्म्स एक्ट हटाने की मांग। वहीं तीसरी मांग थाना प्रभारी को हटाने को लेकर थी।

देर रात प्रशासनिक अधिकारियों और कांग्रेस नेताओं के बीच लंबी चर्चा हुई। इसके बाद जिला उपाध्यक्ष की पत्नी के आवेदन पर एफआईआर दर्ज कर ली गई। वहीं आर्म्स एक्ट हटाने के मामले में राजपत्रित अधिकारी से जांच कराने और रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई करने पर सहमति बनी। प्रशासन ने थाना प्रभारी को अवकाश पर भेजने की जानकारी भी दी।

आंदोलन समाप्त होने के बाद टीएस सिंहदेव ने कहा कि लोकतंत्र में संवाद सबसे जरूरी है। उन्होंने कहा कि यदि शुरुआत में संवेदनशीलता दिखाई जाती तो आंदोलन की नौबत नहीं आती।

वहीं पीसीसी चीफ दीपक बैज ने इसे “सत्य और न्याय की जीत” बताया। उन्होंने कहा कि प्रशासन के आश्वासन पर भरोसा करते हुए अनशन समाप्त किया गया है। साथ ही चेतावनी दी कि यदि वादों पर अमल नहीं हुआ तो कांग्रेस फिर से आंदोलन करेगी।

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button