चांपा थाना चौक के पास हादसा, बलेनो कार को राजधानी बस ने मारी टक्कर

img 20251228 1538572443934773865757528 Console Corptech
दुर्घटना में क्षतिग्रस्त कार

चांपा थाना चौक के पास हादसा, बलेनो कार को राजधानी बस ने मारी टक्कर
जांजगीर–चांपा।
चांपा थाना चौक क्षेत्र के पास स्थित अंडर ब्रिज से निकलते समय एक बलेनो कार को राजधानी बस के चालक ने लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार तीनों लोग बाल-बाल बच गए, गनीमत रही कि किसी को कोई चोट नहीं आई।
टक्कर के दौरान बलेनो कार का ड्राइवर साइड का दरवाजा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद बस चालक बस लेकर मौके से फरार हो गया।
घटना की जानकारी देने और शिकायत दर्ज कराने कार सवार तीनों व्यक्ति चांपा थाने पहुंचे।

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech
img 20251228 wa05998114298016953152225 Console Corptech
दुर्घटना को अंजाम देने वाली बस

शर्मनाक पहलू

जानकारी मिलने के बाद हमेशा से पुलिस प्रथमिकी दर्ज कर कार्यवाही में जुट जाती रही है परंतु वही चांपा पुलिस ने पीड़ितों को कहा है कि जाओ और गाड़ी का पूरा नं देखकर आओ उसके बाद आपकी सूचना दर्ज की जाएगी। चांपा पुलिस का यह कृत्य अपने आप में बेहद ही शर्मनाक पहलू नजर आ रही है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button