घाटोली चौक में दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौत के बाद चक्का जाम

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech

घाटोली चौक में दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौत के बाद चक्का जाम

जांजगीर-चांपा। चांपा नगर के हाईवे मार्ग स्थित घाटोली चौक में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जिसके बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल बन गया और ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर चक्का जाम कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रायपुर नंबर की एक हाइवा वाहन को उसका चालक बैक कर रहा था। इसी दौरान घाटोली चौक के पास हालमुकाम ग्राम हाथनेवरा निवासी युवक आकाश पटेल पिता शैलेंद्र पटेल उम्र 25 वर्ष  विशाल काय वाहन की चपेट में आ गया। हादसा इतना गंभीर था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की खबर गांव में फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिससे हाईवे मार्ग पर जाम की स्थिति निर्मित हो गई। ग्रामीणों द्वारा दोषी चालक पर कड़ी कार्यवाही और उचित मुआवजे की मांग की जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही चांपा पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है तथा यातायात व्यवस्था बहाल कराने की कोशिश जारी है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button