प्रांतीय सामान्य आचार्य प्रशिक्षण शिविर में बीईओ बम्हनीडीह श्री एम.डी. दीवान एवं शिक्षक संघ पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति।

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech

प्रांतीय सामान्य आचार्य प्रशिक्षण शिविर में बीईओ बम्हनीडीह श्री एम.डी. दीवान एवं शिक्षक संघ पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति।


शिक्षा के क्षेत्र में जिले की अग्रणी एवं प्रतिष्ठित शिक्षण संस्था सरस्वती शिशु मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय, चांपा में विगत 13 मई 20250से चल रहे प्रांतीय सामान्य आचार्य प्रशिक्षण शिविर के अंतर्गत आज के सत्र में विकासखंड शिक्षा अधिकारी बम्हनीडीह श्री एम.डी. दीवान मुख्य अभ्यागत के रूप में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के प्रांतीय मंत्री श्री भुवनेश्वर देवांगन, जिला अध्यक्ष श्री धन्य कुमार पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष श्री राजेंद्र जायसवाल, जिला सचिव श्री विजय थवाईत, जिला कार्यकारिणी सदस्य श्री प्रदीप श्रीवास, श्री लक्ष्मीनारायण तिवारी तथा प्रांतीय मीडिया प्रभारी डॉ. रविन्द्र द्विवेदी मंच पर उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं मां भारती के तैलचित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलन व पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया, जिसे श्री दीवान एवं उपस्थित शिक्षकों द्वारा संपन्न किया गया।

संस्था प्रमुख श्री अश्वनी कश्यप ने मंचासीन अतिथियों का परिचय कराते हुए उनका आत्मीय स्वागत किया। इसके पश्चात विद्यालय के आचार्यों ने सभी अतिथियों का तिलक-चंदन कर एवं वस्त्र भेंट कर पारंपरिक रूप से सम्मान किया।

आज के प्रशिक्षण सत्र में प्रांतीय स्तर से पधारे पुरुष एवं महिला आचार्यगण भारी संख्या में उपस्थित थे।

आचार्य प्रशिक्षण शिविर का समापन 28 मई 2025 को होगा।
इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रांतीय मीडिया प्रभारी डॉ. रविन्द्र द्विवेदी ने छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ, जिला जांजगीर-चांपा के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से 28 मई 2025 बुधवार को सायं 6:00 बजे उपस्थित होने का आग्रह किया है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button