रंग पंचमी पर पीथमपुर में निकली भव्य शिव बारात, पंचमुखी स्वरूप की हुई नगर भ्रमण यात्रा

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech

रंग पंचमी पर पीथमपुर में निकली भव्य शिव बारात, पंचमुखी स्वरूप की हुई नगर भ्रमण यात्रा

जांजगीर-चांपा। जिले के पीथमपुर में रंग पंचमी के पावन अवसर पर भगवान शिव की भव्य बारात निकाली गई। परंपरा के अनुसार कलेश्वर नाथ मंदिर से भगवान शिव के पंचमुखी स्वरूप को चांदी की पालकी में विराजमान कर पूरे गांव में नगर भ्रमण कराया गया। इस दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा रहा और बड़ी संख्या में श्रद्धालु बारात में शामिल हुए।

शाम लगभग 4 बजे गाजे-बाजे और ढोल-नगाड़ों के साथ शिव बारात की शुरुआत हुई। बारात में देश के अलग-अलग अखाड़ों से पहुंचे नागा साधु, वैष्णव साधु और स्थानीय श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल हुए। नागा साधुओं द्वारा किए गए हैरतअंगेज करतब आकर्षण का केंद्र रहे, जिन्हें देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी।

इस अवसर पर साधु-संतों द्वारा हसदेव नदी में शाही स्नान किया गया, जिसके बाद कलेश्वर नाथ मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना और गोला पूजन किया गया। मंदिर परिसर में पूरे दिन भक्तों का तांता लगा रहा और श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का आशीर्वाद लिया।

पीथमपुर में रंग पंचमी के दिन शिव बारात निकालने की परंपरा वर्षों पुरानी है, जिसे हर वर्ष बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ निभाया जाता है। इस आयोजन में आसपास के गांवों सहित दूर-दराज से भी श्रद्धालु शामिल होते हैं, जिससे पूरा क्षेत्र धार्मिक माहौल में सराबोर हो जाता है।

कार्यक्रम के दौरान समिति के सदस्य, ग्रामवासी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे तथा शांतिपूर्ण ढंग से आयोजन संपन्न हुआ।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button