चाम्पाछत्तीसगढ़जांजगीरजांजगीर चांपा,निधनबिलासपुररायपुर

चांपा के वरिष्ठ व्यवसायी विष्णु प्रसाद मोदी का निधन, नगर में शोक की लहर

img 20260710 wa01576889342364879479474 Console Corptech
स्वर्गीय श्री विष्णु प्रसाद मोदी

चांपा के वरिष्ठ व्यवसायी विष्णु प्रसाद मोदी का निधन, नगर में शोक की लहर

चांपा। चांपा के वरिष्ठ व्यवसायी एवं सदर बाजार, डोंगाघाट चौक निवासी श्री विष्णु प्रसाद मोदी का शुक्रवार सुबह लगभग 4:15 बजे 77 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से अग्रवाल समाज, व्यापारिक जगत एवं नगर में शोक की लहर दौड़ गई।

स्वर्गीय विष्णु प्रसाद मोदी, स्वर्गीय श्री बैजनाथ मोदी के पुत्र थे। वे श्याम मेडिकल परिवार से जुड़े प्रतिष्ठित व्यवसायी के रूप में जाने जाते थे तथा अपने सरल, मिलनसार और सामाजिक स्वभाव के कारण समाज में सम्मानित स्थान रखते थे।

उनकी अंतिम यात्रा शुक्रवार दोपहर 1:00 बजे उनके निवास सदर बाजार, डोंगाघाट चौक, चांपा से निकली। अंतिम संस्कार हसदेव नदी के तट स्थित मारवाड़ी समाज के मुक्तिधाम, लक्षनपुर में पूरे विधि-विधान के साथ संपन्न किया गया।

वे अपने पीछे बड़े भाई रामू मोदी, छोटे भाई शंकर मोदी, पुत्र मनीष मोदी एवं विकास मोदी सहित पौत्र वेदांत, काव्य और अनय मोदी तथा अन्य परिजनों से भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

उनके निधन पर अग्रवाल समाज, व्यापारिक संगठनों, सामाजिक संस्थाओं एवं नगर के गणमान्य नागरिकों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button