जय भारत स्कूल के बच्चों ने किया थाना जांजगीर का भ्रमण और थाना प्रभारी ने बताया कैसे पुलिस आपकी मित्र होती है

थाना प्रभारी के साथ स्कूली बच्चे
थाना प्रभारी प्रवीण द्विवेदी बच्चों को बचाव का गुण सिखाते हुए
मुश्किल घड़ी में कैसे पुलिस सामना करती है बताते हुए

जांजगीर चांपा पुलिस ब्रेकिंग न्यूज़ दिनांक 26.06.25

⏺️ जांजगीर चांपा पुलिस की सराहनीय पहल छात्र छात्राओं को थाना भ्रमण कराने के साथ साथ नशा मुक्ति, सायबर अपराध के संबंध में जानकारी दी गई।

⏩ ज्ञात हो कि आज दिनांक को निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी जांजगीर द्वारा जांजगीर क्षेत्र के जय भारत इंग्लिश मीडियम स्कूल जांजगीर के छात्र, छात्राओं को थाना जांजगीर का भ्रमण कराया गया। थाना के कार्य प्रणाली के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा किया गया। प्रथम सूचना पत्र कैसे दर्ज करते हैं वह भी छात्र- छात्राओं को दिखाया गया, Cctns के बारे में, राइफल एवं पिस्टल के बारे में भी छात्र छात्राओं को जानकारी दी गई जाली, बॉडीगार्ड का इस्तेमाल कैसे करते हैं, दिखाया गया इसके साथ ही संपूर्ण थाना भ्रमण के साथ-साथ नशा पान के सेवन से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे, साइबर अपराध, बाल अपराध सम्बंधी अपराधों की  विस्तृत जानकारी दी गयी।

वही जांजगीर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार द्विवेदी ने थाना भ्रमण पर आए बच्चों को बताया कि पुलिस सदैव सही का साथ देती है और कैसे अपनी कार्यप्रणाली के द्वारा अपराधों पर लगाम लगाती है तो वही पुलिस के एक चेहरा मित्रता का भी होता है । उन्होंने आगे बताया कि पुलिस बुरों के लिए दुश्मन है तो वही सही लोगो के लिए मित्र बनी रहती है।

थाना भ्रमण पर आए बच्चों के चेहरों पर थाना से निकलते हुए खुशी का भाव देखने को मिला।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button