भीषण गर्मी में बिजली कटौती से त्रस्त पामगढ़ ब्लॉक के ग्रामीण, जनजीवन अस्त-व्यस्त

भीषण गर्मी में बिजली कटौती से त्रस्त पामगढ़ ब्लॉक के ग्रामीण, जनजीवन अस्त-व्यस्त

पामगढ़ ब्लॉक में इन दिनों ग्रामीणों को भीषण गर्मी और लगातार हो रही बिजली कटौती की दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। एक तरफ तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है, वहीं दूसरी ओर बार-बार हो रहे पावरकट ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है।

रसोटा सहित मुड़पार, चुरतेला और खरखोध क्षेत्रों में बार-बार बिजली गुल होने से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बिना किसी पूर्व सूचना के बिजली कटौती की जा रही है, जिससे लोगों की दिनचर्या पूरी तरह बिगड़ गई है।

गर्मी और पावरकट का डबल अटैक

इलाके में पड़ रही भीषण गर्मी के कारण दिन के साथ-साथ रातें भी बेहद कठिन हो गई हैं। ऐसे समय में जब लोगों को राहत के लिए बिजली की सबसे अधिक आवश्यकता है, तब लगातार हो रही कटौती लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बन गई है। कई बार बिजली आधे घंटे से अधिक समय तक बंद रहती है, जिससे घरों में पंखे, कूलर और अन्य जरूरी उपकरण ठप हो जाते हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों और बुजुर्गों को हो रही है। रात के समय बिजली चले जाने से लोगों की नींद प्रभावित हो रही है और छोटे बच्चों को गर्मी में सुलाना मुश्किल हो गया है।

ग्रामीणों में बढ़ रहा आक्रोश

ग्रामीणों का कहना है कि गांवों में सामान्यतः इतनी अधिक बिजली समस्या नहीं होती, इसलिए अधिकांश घरों में इनवर्टर या बैकअप की व्यवस्था भी नहीं है। अब अचानक बढ़ी बिजली कटौती ने लोगों को असहाय महसूस करने पर मजबूर कर दिया है।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया और स्थायी समाधान नहीं निकाला गया, तो वे आंदोलन और प्रदर्शन का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर होंगे।

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button