crimeचाम्पाछत्तीसगढ़जांजगीर चांपा,पुलिस

घर में घुसकर महिला से मारपीट के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय से जेल दाखिल

img 20260808 2206362309511108060286296 Console Corptech

घर में घुसकर महिला से मारपीट के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय से जेल दाखिल

चांपा। घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट, गाली-गलौज एवं धमकी देने के मामले में चांपा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल दाखिल करा दिया गया।

मामला चांपा थाना क्षेत्र का है। प्रार्थिया की शिकायत पर पुलिस ने संतोषी देवांगन, शिव कुमार देवांगन एवं मनोज कुमार निषाद के विरुद्ध अपराध दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए तीनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ धारा 333, 296(3), 115(2), 324(2), 3(5) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है।

इस कार्रवाई में चांपा थाना प्रभारी अशोक वैष्णव, प्रोविजनल सब इंस्पेक्टर निकिता साहू, प्रोविजनल सब इंस्पेक्टर रुकसाना बानो, एएसआई बाबूलाल दिवाकर, आरक्षक ईश्वरी राठौर एवं मुद्रिका दुबे का सराहनीय योगदान रहा।

चांपा पुलिस की त्वरित कार्रवाई से मारपीट के मामले में तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button