धारदार हथियार लहराकर लोगों को डराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, बटनदार चाकू जब्त

img 20260824 wa06252366457338697923097 Console Corptech
दो आरोपी चाकू के साथ गिरफ्तार

धारदार हथियार लहराकर लोगों को डराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, बटनदार चाकू जब्त

जांजगीर चांपा । जांजगीर-चांपा जिले में असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में कोतवाली पुलिस ने धारदार हथियार लहराकर आने-जाने वाले लोगों को डराने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से दो नग बटनदार चाकू बरामद कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अलग-अलग कार्रवाई की है। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, जिले के पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय (IPS) ने थाना प्रभारियों को असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसी के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैंडन यार्क, CSP कोतवाली योगिता बाली खापर्डे के निर्देशन एवं थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रही थी।

इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि शारदा चौक और तलवापारा क्षेत्र में दो युवक धारदार हथियार लेकर लोगों को डरा रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से दो नग धारदार बटनदार चाकू बरामद किए गए।

पुलिस ने आरोपियों हरीश चौहान (21 वर्ष), पिता रमाशंकर चौहान, निवासी तलवापारा जांजगीर तथा पृथ्वीराज सूर्यवंशी (23 वर्ष), पिता दूजराम सूर्यवंशी, वार्ड नंबर 10 तलवापारा जांजगीर को विधिवत गिरफ्तार किया। दोनों के विरुद्ध पृथक-पृथक आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

पुलिस का कहना है कि समय रहते दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया, जिससे किसी गंभीर घटना को अंजाम देने से पहले ही उन्हें रोका जा सका।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता, प्रधान आरक्षक राकेश राठौर, प्रकाश चंद्र राठौर, आलोक शर्मा, आरक्षक विनोद राठौर एवं दिलीप सिंह का विशेष योगदान रहा।

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button