

दीपों की रोशनी के साथ हर चेहरे पर मुस्कान की कामना, विनय अग्रवाल ने दी दीपावली की शुभकामनाएं
चांपा। दीपावली केवल दीप जलाने का पर्व नहीं, बल्कि जीवन में खुशियों, उम्मीदों और नई शुरुआत का उजाला भरने का अवसर है। इसी मंगल भावना के साथ विनय अग्रवाल ने चांपा सहित समस्त क्षेत्रवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा कि दीपावली का हर दीप किसी के जीवन में खुशियों की नई किरण लेकर आए। हर घर में सुख-समृद्धि का वास हो, परिवारों में प्रेम और अपनापन बना रहे तथा समाज में आपसी भाईचारे और सौहार्द की रोशनी हमेशा कायम रहे।
उन्होंने कहा कि त्योहार की असली खुशी तभी है, जब हमारी खुशियों में दूसरों की मुस्कान भी शामिल हो। जरूरतमंदों के साथ खुशियां बांटना और उनके जीवन में भी उम्मीद का दीप जलाना ही दीपावली की सच्ची सार्थकता है।
विनय अग्रवाल ने भगवान श्री गणेश एवं मां लक्ष्मी से सभी के जीवन में सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना करते हुए कामना की कि यह दीपावली हर किसी के लिए खुशियों और मंगलमय भविष्य का नया सवेरा लेकर आए।




