जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू को न्यायालय से मिली जमानत, रिहाई कभी भी संभव

जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू को न्यायालय से मिली जमानत, रिहाई कभी भी संभव
जांजगीर-चांपा।
जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू को न्यायालय से बड़ी राहत मिली है। न्यायालय ने उनकी जमानत याचिका मंजूर कर ली है, जिसके बाद उनकी रिहाई कभी भी हो सकती है।
जमानत की खबर मिलते ही जिला जेल के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भीड़ जुटने लगी है। समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है और बड़ी संख्या में लोग विधायक की रिहाई का इंतजार कर रहे हैं।
बताया जा रहा है कि जमानत से जुड़ी औपचारिक कानूनी प्रक्रिया पूरी होते ही बालेश्वर साहू को जेल से रिहा किया जाएगा। वहीं, पुलिस और प्रशासन द्वारा जेल परिसर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button