crimeघायलचाम्पाछत्तीसगढ़जांजगीर चांपा,पुलिसब्रेकिंग न्यूजसमस्यासमाजहादसा

चांपा में प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत! युवती ने युवक पर फेंका एसिड, दाहिना हाथ गंभीर रूप से झुलसा


चांपा में प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत! युवती ने युवक पर फेंका एसिड, दाहिना हाथ गंभीर रूप से झुलसा

तीन दिन पुरानी घटना का मामला पुलिस ने किया दर्ज, बीडीएम अस्पताल में घायल युवक का उपचार जारी

चांपा। चांपा थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एसिड अटैक का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवती ने कथित प्रेम प्रसंग के विवाद में युवक पर एसिड फेंककर हमला कर दिया। इस हमले में युवक का दाहिना हाथ गंभीर रूप से झुलस गया है। घायल युवक का उपचार चांपा के बीडीएम अस्पताल में जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार, घायल युवक की पहचान संतोष सोनी, निवासी मजीद मोहल्ला, वार्ड क्रमांक 5, चांपा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि करीब तीन दिन पहले प्रेम प्रसंग से जुड़े विवाद के दौरान उसकी कथित प्रेमिका ने उस पर एसिड फेंक दिया। अचानक हुए इस हमले में युवक के दाहिने हाथ में गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद उसे उपचार के लिए बीडीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

मामले में महत्वपूर्ण बात यह है कि पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। वहीं, घटना में एसिड का इस्तेमाल किए जाने की भी पुष्टि हो चुकी है। पुलिस मामले की जांच करते हुए आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुटी है।

अब तक लड़कियां होती थीं एसिड अटैक का शिकार, चांपा की घटना ने चौंकाया

आमतौर पर एसिड अटैक की घटनाओं में पुरुषों द्वारा महिलाओं को निशाना बनाए जाने के मामले सामने आते रहे हैं, लेकिन चांपा में कथित प्रेमिका द्वारा युवक पर एसिड फेंके जाने की घटना ने सभी को चौंका दिया है। यह मामला प्रेम संबंधों में विवाद के हिंसक रूप लेने की गंभीर तस्वीर पेश करता है। अब पुलिस जांच और आगामी कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button