जांजगीर-चांपा पुलिस की त्वरित कार्यवाही – डकैती का प्रयास करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा पुलिस की त्वरित कार्यवाही – डकैती का प्रयास करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा पुलिस

जांजगीर पुलिस ने डकैती का प्रयास करने वाले पाँच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पिस्टल, कारतूस, चाकू, नकाब और मोटर साइकिल बरामद की है। पुलिस की तत्परता से एक बड़ी वारदात टल गई।

गिरफ्तार आरोपी –
1️⃣ मनीष कुमार बनवा पिता रामेश्वर प्रसाद बनवा (26 वर्ष), निवासी ग्राम अफरीद, थाना सारागांव, हाल मुकाम लक्की डेयरी के पीछे, जांजगीर।
2️⃣ चैतन्य दिनकर उर्फ चमन पिता देवानंद दिनकर (19 वर्ष), निवासी ग्राम तागा, थाना मुलमुला।
3️⃣ हितेश दिनकर पिता देवानंद दिनकर (21 वर्ष), निवासी ग्राम तागा, थाना मुलमुला।
4️⃣ जितेंद्र दिनकर पिता बद्री प्रसाद दिनकर (26 वर्ष), निवासी ग्राम पूटपुरा, थाना जांजगीर।
5️⃣ तरुण सूर्यवंशी पिता पुरन दास सूर्यवंशी (22 वर्ष), निवासी भाटापारा, थाना जांजगीर।

बरामद सामान –
1 नग पिस्टल, 05 नग कारतूस, 01 नग चाकू, 01 मोबाइल फोन, 02 नग सब्बल, 02 नग नकाब तथा घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल।

अपराध विवरण –
दिनांक 05/10/2025 की रात लगभग 2 बजे प्रार्थी राहुल अग्रवाल पिता छगनलाल अग्रवाल, निवासी श्याम सुपर मार्केट, पेंडी रोड जांजगीर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दुकान का शटर तोड़ने की आवाज सुनकर जब वे बाहर आए तो तीन नकाबपोश व्यक्ति दुकान का शटर तोड़ने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस की रात्रि गश्त पार्टी ने तत्काल घेराबंदी कर तीन आरोपियों को पकड़ लिया।

पूछताछ के दौरान पकड़े गए आरोपियों मनीष कुमार बनवा, चैतन्य दिनकर और हितेश दिनकर ने बताया कि वे चोरी की नीयत से घूम रहे थे और उनके पास पिस्टल व कारतूस हैं, जो जितेंद्र दिनकर और तरुण सूर्यवंशी से प्राप्त किए गए थे। आगे की पूछताछ में सभी आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया।

कानूनी कार्यवाही –
आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 907/25, धारा 331(4), 305(ए), 310(4), 3(5), 312, 296, 351 बीएनएस एवं 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

पुलिस टीम का योगदान –
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक मणिकांत पांडे, उप निरीक्षक भवानी सिंह चौहान, सत्यम चौहान, प्रधान आरक्षक राकेश तिवारी, आरक्षक गोविंदा बंजारे एवं सुनील सूर्यवंशी का सराहनीय योगदान रहा।

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button