पोस्ट ऑफिस एजेंट ठगी मामला आज ले सकता है नया मोड़, थाना चांपा में दर्ज होगी एफआईआर

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech


पोस्ट ऑफिस एजेंट ठगी मामला आज ले सकता है नया मोड़, थाना चांपा में दर्ज होगी एफआईआर

चांपा। पोस्ट ऑफिस के एजेंट के रूप में कार्य करने वाले दीपक देवांगन द्वारा की गई कथित ठगी का मामला आज एक नया मोड़ ले सकता है। थाना चांपा में आज इस मामले में औपचारिक रूप से प्रकरण दर्ज किया जाना है। ऐसे में यदि आप भी दीपक देवांगन के हाथों ठगी के शिकार हुए हैं, तो आज ही थाना चांपा पहुंचकर अपने साथ हुई ठगी की शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

मामला दर्ज होने के बाद यह स्पष्ट हो जाएगा कि कुल कितने लोगों के साथ ठगी हुई है और कितनी राशि का गबन किया गया है। सुबह से ही थाना चांपा में शिकायत दर्ज कराने के लिए पीड़ितों की भीड़ देखने को मिल रही है।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़ितों से प्राप्त शिकायतों और दस्तावेजों के आधार पर कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि बीते दिनों दीपक देवांगन द्वारा पोस्ट ऑफिस का एजेंट बनकर लोगों से निवेश के नाम पर पैसे लेकर धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया था।

इस घटना के बाद से ही क्षेत्र में चर्चा का माहौल गर्म बना हुआ है। आज एफआईआर दर्ज होने के बाद यह साफ हो जाएगा कि ठगी का दायरा कितना बड़ा है और किन-किन लोगों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। पुलिस द्वारा आगे की जांच और आवश्यक कार्यवाही जारी है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button