हरि झंडा दिखाकर बस हुई रवाना
स्वर्णकार समाज की दूसरी धार्मिक यात्रा को लेकर दिखा जबरदस्त उत्साह

10027534616148540185289328800 Console Corptech

हरि झंडा दिखाकर बस हुई रवाना
स्वर्णकार समाज की दूसरी धार्मिक यात्रा को लेकर दिखा जबरदस्त उत्साह
चांपा।
छत्तीसगढ़ स्वर्णकार समाज द्वारा आयोजित दूसरी धार्मिक यात्रा के लिए रविवार को चांपा से श्रद्धालुओं की टोली बस द्वारा रवाना हुई। यात्रा की शुरुआत हरि झंडा दिखाकर विधिवत रूप से की गई। इस अवसर पर समाज के लोगों में विशेष उत्साह और धार्मिक आस्था देखने को मिली।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ स्वर्णकार समाज की यह दूसरी सामूहिक धार्मिक यात्रा है, इससे पूर्व पहली यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न हो चुकी है। इस बार की यात्रा 10 दिनों की होगी, जो 21 दिसंबर से 29 दिसंबर तक चलेगी।
इस धार्मिक यात्रा के दौरान समाज के श्रद्धालु चांपा से प्रस्थान कर नेपाल के काठमांडू, पशुपतिनाथ मंदिर, मुक्तिनाथ, मनोकामना मंदिर, जनकपुर, तत्पश्चात अयोध्या और बाबा बैद्यनाथ धाम जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन करेंगे।
यात्रा में शामिल समाज के बंधुओं ने इसे धार्मिक एकता, आपसी सद्भाव और सामाजिक समरसता को मजबूत करने वाला कदम बताया। यात्रा के सफल आयोजन के लिए समाज के पदाधिकारियों एवं सहयोगकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button