“बीजेपी एजेंट ” वाले बयान पर युवा मोर्चा ने फूंका भूपेश बघेल और टी एस बाबा का पुतला,

img 20251228 1703214200030302880740888 Console Corptech
img 20251228 170137853838497809912287 Console Corptech
img 20251228 1706088926153525518562560 Console Corptech
img 20251228 1657336698408739736191415 Console Corptech
img 20251228 1653411208564844932610420 Console Corptech
img 20251228 16560987836720397854886 Console Corptech
img 20251228 1656518047976109720945551 Console Corptech

ब्रेकिंग न्यूज़ | जांजगीर–चांपा


बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर को लेकर दिए गए “बीजेपी एजेंट” बयान से जिले में आक्रोश फैल गया है। बयान के विरोध में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने जांजगीर के कचहरी चौक में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के दौरान युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. बाबा का पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने बयान को धार्मिक भावनाओं के खिलाफ बताते हुए तीखा विरोध जताया।
इस दौरान मौके पर
“भूपेश बघेल मुर्दाबाद”
“टी.एस. बाबा मुर्दाबाद”
के नारे भी लगाए गए।
स्थिति को देखते हुए कचहरी चौक पर भारी पुलिस बल तैनात रहा, ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे। प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ, हालांकि माहौल काफी तनावपूर्ण नजर आया।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अंबेश जांगड़े,रवि पाण्डेय,जिला प्रवक्ता विकास शर्मा, पंकज अग्रवाल, युवा मोर्चा  जिलाध्यक्ष आकाश ठाकुर,राहुल सेन,जितेंद्र देवांगन,दिग्विजय सिंग,अनिल शर्मा,विवेक शर्मा,नवीन सोनी,गिरीश मोदी,आशुतोष सोनी,पुष्पेंद्र सिंह,विवेक सिंग, संदीप साहू,सोनू यादव, कालू सेन,हेमंत पैगवार,अनिल शर्मा,श्रीमती रजनी ,प्रियांश चंदेल, सहित सैकड़ों की संख्या लोग विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button