


चांपा | धार्मिक समाचार
श्री आनन्दम धाम आश्रम, चांपा में सद्गुरु श्रीरीतेश्वर जी का प्रकटोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस पावन अवसर पर आश्रम परिसर में विशेष धार्मिक अनुष्ठान, पूजा-अर्चना एवं भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
प्रकटोत्सव के अवसर पर सोठी आश्रम में सभी आश्रमों की ओर से दान किया गया। साथ ही सेवा भाव के तहत श्रद्धालुओं एवं जरूरतमंदों को फल वितरण भी किया गया। आयोजन के दौरान सद्गुरु श्रीरीतेश्वर जी के जीवन दर्शन, उनके उपदेशों एवं मानव कल्याण के संदेशों पर प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम के अंत में आश्रम प्रबंधन द्वारा सभी उपस्थित श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया गया तथा सद्गुरु जी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया ।




