महिला सुरक्षा को लेकर महिला सेल जांजगीर पुलिस की विशेष जन जागरूकता अभियान

जांजगीर चांपा पुलिस

महिला सुरक्षा को लेकर महिला सेल जांजगीर पुलिस की विशेष जन जागरूकता अभियान

CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे की उपस्थिति में जांजगीर आत्मानंद स्कूल एवं विशाल मेघा मार्ट के पास महिला सुरक्षा को लेकर जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया

घरेलू हिंसा, गुड टच बेड टच, सायबर अपराधों से बचने के लिए सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोगों के बारे में

नशे पान से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी साझा की गई

पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में जांजगीर चांपा पुलिस द्वारा रजत जयंती के सातवें दिवस के अवसर पर महिला सुरक्षा को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे के द्वारा स्वयं अलग अलग जगहों में जन जागरूकता अभियान आयोजित किया जा रहा है।

CSP जांजगीर द्वारा कार्यक्रम के दौरान उपस्थित छात्र छात्राओं एवं शिक्षकों को जागरूकता करते हुए अभियानों का मुख्य उद्देश्य के बारे में अवगत कराते हुए बताएं कि महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, कानूनों और सुरक्षा उपायों की जानकारी देना है, ताकि वे स्वयं को सुरक्षित महसूस कर सकें और किसी भी प्रकार के अपराध के विरुद्ध आवाज़ उठा सकें।

इन अभियानों के अंतर्गत स्कूलों, कॉलेजों, ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे हैं। पुलिस हेल्पलाइन नंबर, जैसे डायल 112 जानकारी दी जाती है तथा साइबर अपराध, छेड़छाड़, घरेलू हिंसा और पीछा करने जैसी समस्याओं से निपटने के तरीकों पर चर्चा की गई। इस प्रकार, महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस का जन जागरूकता अभियान समाज में सकारात्मक सोच विकसित करने, अपराधों को रोकने और महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

सायबर शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया:

1. हेल्पलाइन पर कॉल करें: वित्तीय धोखाधड़ी या किसी अन्य साइबर अपराध के शिकार होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें.
2. वेबसाइट पर जाएं: भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) की वेबसाइट cybercrime.gov.in पर जाएं.

जागरूकता कार्यक्रम के तहत प्राचार्य आत्मानंद स्कूल जांजगीर श्रीमती परमेश्वरी सोनी, कराते प्रशिक्षक श्रीमती रुकमणी पाण्डेय सहित स्कूल के छात्र छात्राएं एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button