हिंदू राष्ट्र की मांग को लेकर शिवसेना की बैठक, 28 जनवरी को दुर्ग–रायपुर रैली का ऐलान


हिंदू राष्ट्र की मांग को लेकर शिवसेना की बैठक, 28 जनवरी को दुर्ग–रायपुर रैली का ऐलान
बिलासपुर।
शिवसेना प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार के आदेशानुसार प्रदेश महासचिव सुनील कुमार झा की अध्यक्षता में संभाग कार्यालय बिलासपुर में हिंदू राष्ट्र की मांग को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
प्रेस को जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी रोमेश शर्मा ने बताया कि 28 जनवरी को दुर्ग से रायपुर तक नुक्कड़ आमसभा करते हुए हिंदू राष्ट्र की मांग को लेकर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन व रैली आयोजित की जाएगी। यह रैली शिवसेना पार्टी की विगत एक वर्ष में तीसरी बड़ी रैली होगी।
उन्होंने बताया कि इससे पूर्व पहली रैली दंतेवाड़ा से गीदम, चारामा, भानुप्रतापपुर, कांकेर होते हुए रायपुर तक निकाली गई थी। वहीं विगत दिसंबर माह में छत्तीसगढ़ शिवसेना द्वारा दिल्ली के जंतर-मंतर में हिंदू राष्ट्र की मांग, गौ माता को राज्य माता का दर्जा, रोहिंग्या भगाओ–देश बचाओ, सभी धर्मों के लिए एक कानून लागू करने तथा पूरे भारत में ENRC लागू करने जैसे मुद्दों को लेकर धरना दिया गया था।
अब इन्हीं सभी मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ शिवसेना द्वारा 28 जनवरी को दुर्ग से रायपुर तक एक दिवसीय रैली निकाली जाएगी।
बैठक में संगठनात्मक नियुक्तियां भी की गईं। प्रदेश महासचिव सुनील कुमार झा एवं प्रदेश उपाध्यक्ष धनंजय सिंह चौहान द्वारा मुकेश राय को मस्तूरी विधानसभा प्रमुख एवं गीता राम आयाम को बेलतरा विधानसभा उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश महासचिव सुनील कुमार झा, प्रदेश उपाध्यक्ष धनंजय सिंह चौहान, वरिष्ठ सलाहकार सतीश पांडे (उद्यान), संभाग उपाध्यक्ष दशरथ साहू, महानगर अध्यक्ष मणि शंकर शर्मा, प्रदेश महासचिव महिला सेना संगीता सोनी, जिला महासचिव जमुना कश्यप, कामगार सेना अध्यक्ष राधे खांडेकर सहित विनय मिश्रा, आशीष यादव, अशोक निषाद, परदेसी साहू, द्वारिका वस्त्रकार, दुर्गेश सिंह ठाकुर, संजय पवार, मुकेश राय, अनिल कौशिक, आदित्य कछवाहा, शिव शंकर साहू, बलदाऊ श्रीवास, विजय साहू, दिलीप लव सिंह बर्मन, रवि कौशिक, जिला मीडिया प्रभारी रोमेश शर्मा एवं बड़ी संख्या में शिवसैनिक उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button