

राजेश अग्रवाल ने दीपावली पर जिलेवासियों को दी शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना की
जांजगीर-चांपा। जिला कांग्रेस कमेटी जांजगीर-चांपा के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने दीपावली के पावन पर्व पर जिले के समस्त नागरिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
अपने शुभकामना संदेश में राजेश अग्रवाल ने कहा कि दीपावली खुशियों, प्रकाश और आपसी प्रेम का पर्व है। यह पर्व हमें अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ने तथा समाज में प्रेम, सद्भाव और भाईचारे की भावना को मजबूत करने का संदेश देता है।
उन्होंने कहा कि दीपावली की खुशियां केवल अपने परिवार तक सीमित न रहें, बल्कि समाज के हर वर्ग तक पहुंचे। हर घर में खुशहाली हो, हर चेहरे पर मुस्कान हो और किसी के जीवन में दुख एवं अभाव का अंधकार न रहे, यही इस पावन पर्व की सच्ची भावना है।
राजेश अग्रवाल ने मां लक्ष्मी एवं भगवान श्री गणेश से जिलेवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए सभी से आपसी सौहार्द एवं उत्साह के साथ दीपावली मनाने की अपील की।




