

दीपों की जगमगाहट से रोशन हो हर घर-आंगन, राम खूबवानी ने दी दीपावली की शुभकामनाएं
जांजगीर-चांपा। दीपावली के पावन पर्व पर व्यापार प्रकोष्ठ के बिलासपुर संभाग प्रभारी एवं जिला भाजपा जांजगीर-चांपा के सहकोषाध्यक्ष राम खूबवानी ने समस्त जिलेवासियों एवं क्षेत्रवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि दीपावली सिर्फ दीपों का त्योहार नहीं, बल्कि खुशियों को बांटने, रिश्तों में मिठास घोलने और नई उम्मीदों के साथ आगे बढ़ने का पर्व है। इस पावन अवसर पर हर घर खुशियों से रोशन हो, हर परिवार में सुख-समृद्धि का वास हो और हर व्यक्ति के जीवन में सफलता एवं खुशहाली का नया उजाला आए।
राम खूबवानी ने कहा कि दीपावली का पर्व व्यापारिक जगत के लिए भी नई ऊर्जा, नई संभावनाओं और उन्नति का संदेश लेकर आता है। व्यापारी वर्ग देश की अर्थव्यवस्था की मजबूत कड़ी है। उन्होंने कामना की कि मां लक्ष्मी की कृपा से व्यापारियों सहित समाज के प्रत्येक वर्ग के जीवन में तरक्की और समृद्धि बनी रहे।
उन्होंने भगवान श्री गणेश एवं मां लक्ष्मी से सभी के जीवन में सुख, शांति और खुशहाली की प्रार्थना करते हुए कहा कि आइए, इस दीपावली प्रेम, सद्भाव और भाईचारे के दीप जलाएं तथा दूसरों के जीवन में भी खुशियों का उजाला फैलाएं।




