
देश हितैषी है केंद्रीय बजट 2026 : कार्तिकेश्वर स्वर्णकार
जांजगीर-चांपा।
प्रदेश व्यवसाई प्रकोष्ठ के नेता कार्तिकेश्वर स्वर्णकार ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026 को देश हितैषी बजट बताया है। उन्होंने कहा कि इस बजट में व्यापारी, किसान, छात्र, महिलाएं और आम नागरिक—सभी वर्गों का विशेष ध्यान रखा गया है।
कार्तिकेश्वर स्वर्णकार ने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में अपना रिकॉर्ड 9वां बजट पेश करते हुए देश के विकास को गति देने वाली कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। विशेष रूप से उच्च शिक्षा क्षेत्र में निवेश बढ़ाने के लिए नए शैक्षणिक संस्थानों की स्थापना, यूनिवर्सिटी टाउनशिप का विकास, गर्ल्स हॉस्टल का निर्माण और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर सुविधाओं का प्रस्ताव सराहनीय है।
उन्होंने बताया कि बजट में देश के हर जिले में एक गर्ल्स हॉस्टल बनाए जाने की घोषणा से छात्राओं को शिक्षा के बेहतर अवसर मिलेंगे और महिला सशक्तिकरण को मजबूती मिलेगी।
वहीं किसानों के हित में सरकार द्वारा ‘भारत विस्तार’ नामक एक वर्चुअली इंटीग्रेटेड सिस्टम लॉन्च करने की घोषणा की गई है। यह एक मल्टीलिंगुअल एआई आधारित टूल होगा, जो एग्री-स्टैक पोर्टल्स और ICAR के कृषि प्रैक्टिस पैकेज को एआई तकनीक से जोड़कर किसानों को कृषि संसाधनों और जानकारी तक आसान पहुंच उपलब्ध कराएगा।
कार्तिकेश्वर स्वर्णकार ने कहा कि यह बजट विकास, समावेश और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक मजबूत कदम है।




