धान नहीं बिकने के विरोध में कर्रा सोसायटी क्षेत्र के किसान धरने पर

धान नहीं बिकने के विरोध में कर्रा सोसायटी क्षेत्र के किसान धरने पर
तीसरे दिन भी जारी आंदोलन, धान उठाव रोका, कांग्रेस व कृषक चेतना मंच ने दिया समर्थन

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech


जांजगीर-चांपा।
धान खरीदी नहीं होने से आक्रोशित कर्रा सोसायटी अंतर्गत ग्राम हरदी, दहिदा, कर्रा, बरबसपुर और आमानारा के किसान धरने पर बैठ गए हैं। किसानों का आंदोलन आज तीसरे दिन भी जारी है। नाराज किसानों ने धान उठाव को रोक दिया है, जहां खरीदी केंद्र के भीतर ट्रक खड़े हैं, वहीं किसान केंद्र के बाहर डेरा डालकर धरना दे रहे हैं।

img 20260208 wa04352826675400215833953 Console Corptech
img 20260208 wa04362118955667274721682 Console Corptech


किसानों का कहना है कि शासन द्वारा बनाए गए नए नियमों के चलते उनका धान नहीं खरीदा जा रहा है, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने साफ कहा है कि जब तक उनकी धान खरीदी नहीं की जाती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।


किसानों के समर्थन में कृषक चेतना मंच भी धरने पर बैठ गया है और शासन की नीति का विरोध कर रहा है। मंच के पदाधिकारियों ने कहा कि किसान पहले से ही आर्थिक संकट से जूझ रहा है, ऐसे में धान खरीदी बंद होना उसकी समस्याओं को और बढ़ा रहा है।

img 20260208 wa04344712894904537365550 Console Corptech


धरनास्थल पर पहुंचे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गौरव सिंह ने किसानों की मांगों को जायज बताते हुए सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि,
“इस सरकार में किसानों के साथ अपराधियों जैसा व्यवहार किया जा रहा है। धान नहीं खरीदने के लिए तरह-तरह के नियम बनाए जा रहे हैं, जिसका हम कड़ा विरोध करते हैं। धान खरीदी तत्काल फिर से शुरू की जाए और जिन किसानों का धान किसी भी कारणवश नहीं बिक पाया है, उनका धान भी लिया जाए।”


किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे। अब देखना होगा कि शासन-प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और किसानों को कब राहत मिलती है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button