नई एसडीओपी सुश्री योगिताबाली खापर्डे ने ज्वाइनिंग के पहले ही दिन किया नगर का पैदल भ्रमण

नई एसडीओपी सुश्री योगिताबाली खापर्डे ने ज्वाइनिंग के पहले ही दिन किया नगर का पैदल भ्रमण

चांपा। पुलिस विभाग में तबादले के बाद चांपा नगर की नई एसडीओपी सुश्री योगिताबाली खापर्डे ने पदभार ग्रहण करते ही सक्रियता का परिचय दिया। ज्वाइनिंग के पहले ही दिन उन्होंने पुलिस बल के साथ नगर के प्रमुख मार्गों और बाजार क्षेत्रों का पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

थाना चांपा से पैदल निकलकर उन्होंने मोदी चौक, डोंगाघाट चौक, राधाकृष्ण मंदिर मार्ग, सदर बाजार, हटरी बाजार तथा सराफा बाजार का निरीक्षण किया। इस दौरान थाना प्रभारी अशोक वैष्णव सहित महिला एवं पुरुष पुलिस बल मौजूद रहा। पैदल गश्त के दौरान उन्होंने व्यापारियों और आम नागरिकों से चर्चा कर सुरक्षा संबंधी सुझाव भी लिए।

एसडीओपी सुश्री योगिताबाली खापर्डे ने बताया कि मुख्यालय में पदस्थ होने के साथ उन्हें चांपा और सारागांव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। उन्होंने कहा कि व्यस्तता के बावजूद वे समय निकालकर चांपा कार्यालय में नियमित उपस्थिति दर्ज कराने का प्रयास करेंगी।

उन्होंने स्पष्ट किया कि नगर में बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाना, असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई करना और नशे के खिलाफ सख्त अभियान चलाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। साथ ही आम नागरिकों और व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना पुलिस की जिम्मेदारी है, जिसे पूरी गंभीरता से निभाया जाएगा।

नई एसडीओपी के इस सक्रिय कदम से नगरवासियों में सुरक्षा को लेकर सकारात्मक संदेश गया है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button