अध्यक्ष चुनाव के नियमों में बदलाव को लेकर अधिसूचना जारी

अध्यक्ष चुनाव के नियमों में बदलाव को लेकर अधिसूचना जारी




जांजगीर चांपा ।छत्तीसगढ़ में अध्यक्ष चुनाव अब प्रत्यक्ष प्रणाली से होगा। राज्य सरकार ने नगर पालिका अधिनियम में बदलाव की अधिसूचना जारी कर दी है। बता दें कि कांग्रेस सरकार ने अध्यक्ष चुनाव के नियमों में बदलाव किए थे. अब भाजपा सरकार ने फिर नगर पालिका अधिनियम में बदलाव कर दिया है। अब अध्यक्ष चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से होंगे. यह फैसला पिछली कैबिनेट की बैठक में लिया गया था। फैसले में बाद अब सरकार ने अधिसूचना भी जारी कर दी है।

2018 में कांग्रेस की सरकार आई और भूपेश बघेल सीएम बने तो उन्होंने नियम में संशोधन किया था. भूपेश कार्यकाल से पहले जनता ही पार्षदों के साथ अध्यक्ष को चुनती थी, लेकिन नियम में संशोधन करके तत्कालीन सीएम ने पार्षद को अध्यक्ष चुनने का हक दे दिया था। कांग्रेस सरकार में किए गए नियम संशोधन का बीजेपी नेताओं ने विरोध किया था। अब प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होने के बाद इस नियम को बदल दिया गया है। अब फिर जनता अध्यक्ष का चुनाव करेगी।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button