गैस सिलेंडर की बढ़ी कीमतों के विरोध में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, लायंस चौक में फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

गैस सिलेंडर की बढ़ी कीमतों के विरोध में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, लायंस चौक में फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

चांपा (जांजगीर-चांपा)। केंद्र सरकार द्वारा घरेलू एवं कॉमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडरों के दामों में की गई बढ़ोतरी के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी जांजगीर-चांपा के नेतृत्व में चांपा नगर के स्टेशन रोड स्थित लायंस चौक पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया। प्रदर्शन के दौरान कुछ समय के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया तथा पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच हल्की झूमाझपटी भी देखने को मिली।

विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने कहा कि 07 मार्च 2026 से लागू नई दरों ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। घरेलू गैस सिलेंडर में 60 रुपये तथा कॉमर्शियल सिलेंडर में 115 रुपये की बढ़ोतरी सीधे तौर पर गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों पर आर्थिक हमला है। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई के कारण लोगों का घर चलाना मुश्किल हो गया है, लेकिन केंद्र सरकार को जनता की परेशानी से कोई सरोकार नहीं है।

जांजगीर-चांपा विधायक व्यास कश्यप ने कहा कि रसोई गैस आज हर घर की जरूरत बन चुकी है, लेकिन सरकार की गलत नीतियों के कारण महंगाई बेकाबू होती जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को तुरंत बढ़ी हुई कीमतों को वापस लेना चाहिए, अन्यथा कांग्रेस सड़कों पर उतरकर आंदोलन तेज करेगी।

जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू ने कहा कि एक तरफ बेरोजगारी और कम आय से लोग परेशान हैं, वहीं दूसरी ओर बार-बार कीमतें बढ़ाकर जनता पर अतिरिक्त बोझ डाला जा रहा है। यह निर्णय पूरी तरह जनविरोधी है और कांग्रेस इसका पुरजोर विरोध करती है।

जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा शर्मा ने कहा कि गैस सिलेंडर महंगा होने से घर की रसोई का पूरा बजट बिगड़ गया है। इसका सबसे ज्यादा असर गृहिणियों और मध्यम वर्गीय परिवारों पर पड़ा है।

जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री नागेंद्र गुप्ता ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ईंधन आपूर्ति को लेकर संकट की स्थिति है, लेकिन केंद्र सरकार द्वारा कोई ठोस नीति नहीं बनाई गई और सीधे कीमत बढ़ाने का निर्णय ले लिया गया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि बढ़ी हुई कीमतों को तत्काल वापस नहीं लिया गया तो कांग्रेस चरणबद्ध तरीके से उग्र आंदोलन करेगी।

लायंस चौक में पुतला दहन के दौरान पुलिस प्रशासन की कड़ी तैनाती रही। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्की झूमाझपटी भी हुई, जिसे बाद में नियंत्रित कर लिया गया।

विरोध प्रदर्शन में भगवान दास गढ़वाल, जय थवाईत, गिरधारी यादव, बाबूलाल जायसवाल, सुनील साधवानी, रामबिलास राठौर, गौरव सिंह, रविंद्र शर्मा, बबला महाराज, देव प्रसाद पांडेय, नम्रता नामदेव, अजीत राणा, हरीश पांडेय,युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज शुक्ला, गौतम राठौर, आकाश तिवारी, प्रकाश गुप्ता, राजू शर्मा, अंजली देवांगन, पवन साहू, गिरधर देवांगन, भूपेंद्र चंद्रा, शाश्वत दीवान, राज अग्रवाल, मोहम्मद अली, अनिल मोदी, अनीता प्रकाश, कविता देवांगन, रामशिला देवांगन, शांति सोनी, राकेश शर्मा, गोविंद वैष्णव, रंजन केवट सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button