पंचायत बैठक में विवाद, सरपंच को धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

पंचायत बैठक में विवाद, सरपंच को धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार
अजाक थाना पुलिस की सख्त कार्रवाई, आरोपी को भेजा गया न्यायिक रिमांड

जांजगीर-चांपा। ग्राम पंचायत लच्छनपुर में आयोजित पंचायत बैठक के दौरान विवाद कर सरपंच को गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को अजाक थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी हत्या, बलवा और धोखाधड़ी के मामले दर्ज होने की जानकारी मिली है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी गेंदराम निवासी ग्राम लच्छनपुर, थाना जांजगीर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 24 फरवरी 2026 को ग्राम पंचायत भवन लच्छनपुर में बैठक आयोजित की गई थी। बैठक के दौरान गांव के विकास कार्यों को लेकर चर्चा चल रही थी, उसी समय आरोपी रामगोपाल साहू (38 वर्ष) निवासी लच्छनपुर ने अनावश्यक विवाद शुरू कर दिया। उपस्थित लोगों द्वारा समझाने पर भी आरोपी शांत नहीं हुआ और सरपंच के साथ अश्लील गाली-गलौज करते हुए धमकी देने लगा कि वह पंचायत के नाम पर अवैध वसूली करेगा और किसी में दम हो तो उसे रोक कर दिखाए।

प्रार्थी द्वारा विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी, जिसके बाद बैठक में मौजूद ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया। घटना की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू की।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी सतरूपा तारम के नेतृत्व में अजाक थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा जुर्म स्वीकार करने पर उसके विरुद्ध धारा 296, 351(3) बीएनएस तथा एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(2)(5), 3(1) के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में निरीक्षक रंजीत सिंह कंवर, उपनिरीक्षक रामेश्वर यादव, प्रधान आरक्षक रामकृष्ण खैरवार, आरक्षक मंगल सिंह नेताम एवं संजय साहू का विशेष योगदान रहा।

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button