बाजोरिया फाउंडेशन द्वारा गौ सेवा हेतु निशुल्क कोटना वितरण 19 मार्च से

बाजोरिया फाउंडेशन द्वारा गौ सेवा हेतु निशुल्क कोटना वितरण 19 मार्च से
जांजगीर-चांपा। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बाजोरिया फाउंडेशन द्वारा गौ सेवा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से निशुल्क कोटना (गाय के दाना-पानी हेतु पात्र) वितरण किया जाएगा। संस्था की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार कोटना वितरण का कार्यक्रम हिंदू नव वर्ष (नवरात्रि एकम) 19 मार्च से प्रारंभ होगा।
संस्था ने बताया कि जो भी व्यक्ति गौ सेवा के इस अभियान में जुड़ना चाहता है, वह ओमसिटी परिसर में प्रतिदिन रात्रि 7:30 बजे पहुंचकर कोटना प्राप्त कर सकता है। कोटना प्राप्त करने के लिए इच्छुक व्यक्तियों को अपने साथ आधार कार्ड की फोटो कॉपी लाना अनिवार्य होगा।
बाजोरिया फाउंडेशन के सदस्यों ने अपील की है कि अधिक से अधिक लोग गौ सेवा के इस पुनीत कार्य में भाग लेकर समाज में सेवा और सहयोग की भावना को आगे बढ़ाएं।
–




