जांजगीर में बुजुर्ग दंपति की बेरहमी से हत्या:- गला रेतकर उतारा मौत के घाट, महिला का सोने का हार गायब

img 20260401 wa01879140750096410842039 Console Corptech
img 20260401 wa0189739854305907469617 Console Corptech
img 20260401 wa01712671649493607166664 Console Corptech
img 20260401 wa01884307876016460865458 Console Corptech

जांजगीर में बुजुर्ग दंपति की बेरहमी से हत्या:- गला रेतकर उतारा मौत के घाट, महिला का सोने का हार गायब।


जांजगीर-चांपा | जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खपरी में दोहरे हत्याकांड की घटना सामने आई है। अज्ञात आरोपी ने घर में सो रहे बुजुर्ग दंपति की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। महिला के गले में पहनी सोने के हार गायब है। घटना मुलमुला थाना क्षेत्र की है।

मृतकों की पहचान संतराम साहू (65 वर्ष) और उनकी पत्नी श्याम बाई साहू (62 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों घर में अकेले रहते थे, जबकि उनके दोनों बेटे अलग-अलग निवास करते हैं। बताया जा रहा है कि घटना 31 मार्च की देर रात की है।

घटना की जानकारी तब सामने आई जब उनका बड़ा बेटा हरिशंकर साहू सुबह खेत में दवाई छिड़काव के लिए पिता के घर पहुंचा। घर का दरवाजा खुला देखकर वह अंदर गया, जहां का मंजर देख उसके होश उड़ गए। कमरे में पिता का शव जमीन पर और मां का शव खाट पर खून से लथपथ पड़ा था। इसके बाद उसने तत्काल ग्रामीणों और पुलिस को सूचना दी।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ने घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। मौके पर खून से सने पैर के निशान मिले हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि आरोपी अकेला नहीं भी हो सकता है। पुलिस को घटनास्थल से होली का मुखौटा और नकली बाल भी बरामद हुए हैं, जिससे यह संभावना जताई जा रही है कि आरोपी पहचान छिपाकर वारदात को अंजाम देने आया था।
बताया जा रहा है कि आरोपी घर के पास लगे पेड़ के सहारे चढ़कर अंदर घुसा था। वारदात के बाद महिला के गले से सोने का हार गायब मिला है, जिससे लूट के उद्देश्य से हत्या की आशंका भी जताई जा रही है।
सूचना मिलते ही मुलमुला पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम और डॉग स्क्वॉड को भी बुलाया गया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय स्वयं घटनास्थल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button