अवैध रेत कारोबार और गुंडागर्दी पर शिकंजा, राकेश यादव के जिला बदर की अनुशंसा

img 20260619 wa08175757496452017318098 Console Corptech

अवैध रेत कारोबार और गुंडागर्दी पर शिकंजा, राकेश यादव के जिला बदर की अनुशंसा

जांजगीर-चांपा। जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए जांजगीर-चांपा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना नवागढ़ क्षेत्र के आदतन गुंडा बदमाश राकेश यादव निवासी ग्राम केवा के खिलाफ जिला बदर (Externment) की कार्रवाई के लिए विस्तृत प्रतिवेदन तैयार कर जिला दंडाधिकारी एवं कलेक्टर को भेजा गया है।

पुलिस के अनुसार राकेश यादव पिछले करीब 10 वर्षों से क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन जैसी गतिविधियों में सक्रिय रूप से संलिप्त रहा है। इसके अलावा उसके खिलाफ मारपीट, लोगों को डरा-धमकाने, जान से मारने की धमकी देने, बलवा करने और शांति भंग करने जैसे गंभीर अपराध दर्ज हैं।

पुलिस जांच में यह पाया गया कि उसकी लगातार आपराधिक गतिविधियों के कारण क्षेत्र में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। आम नागरिकों की सुरक्षा तथा सार्वजनिक शांति बनाए रखने के उद्देश्य से उसके आपराधिक रिकॉर्ड और गतिविधियों का विस्तृत परीक्षण किया गया, जिसके बाद जिला बदर की अनुशंसा की गई।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई को जिले में अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा बताया गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले तत्वों के विरुद्ध आगे भी कठोर और प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी।

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button