सचिव संघ बम्हनीडीह ने सीईओ के हस्तांतरण की मांग, 7 दिन का अल्टीमेटम

सचिव संघ बम्हनीडीह ने सीईओ के हस्तांतरण की मांग, 7 दिन का अल्टीमेटम

जांजगीर-चांपा। जिले के बम्हनीडीह जनपद से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां सचिव संघ ने अपने ही उच्च अधिकारी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सचिव संघ बम्हनीडीह ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर जनपद की मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) सुश्री प्रज्ञा यादव के स्थानांतरण की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि 7 दिनों के भीतर कार्रवाई नहीं की गई, तो संघ हड़ताल पर जाने के लिए बाध्य होगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

ज्ञापन में सचिव संघ ने सीईओ पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। संघ का कहना है कि अधिकारियों द्वारा पद का दुरुपयोग किया जा रहा है, जिससे कर्मचारी मानसिक रूप से परेशान हैं और पूरे संगठन में आक्रोश व्याप्त है।

मुख्य आरोप इस प्रकार हैं:

सचिवों का भुगतान 8 अप्रैल 2026 तक नहीं किया गया।

लगातार दबाव और मानसिक तनाव के चलते जय बघेल, मनहरण बरेठ और साधुराम गढ़ेवाल की मृत्यु तथा शांतिलाल यादव के लकवाग्रस्त होने के लिए सीईओ को जिम्मेदार ठहराते हुए जांच की मांग।

अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी नहीं होने से 500-600 राशन कार्ड लंबित।

कई बार मांग के बावजूद एरियर्स का भुगतान नहीं।

तहसीलदार पर भी आरोप—जनगणना कार्य के लिए मौखिक रूप से प्रपत्र देकर 3 दिन में जमा करने का दबाव।

भवन सूचीकरण का मानदेय भी अब तक नहीं दिया गया।


सचिव संघ ने इन सभी मुद्दों को लेकर कलेक्टर से त्वरित हस्तक्षेप और जांच समिति गठित करने की मांग की है। ज्ञापन में सभी सचिवों के हस्ताक्षर भी संलग्न हैं।

अब देखना होगा कि जिला प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और क्या जल्द कोई जांच या कार्रवाई की जाती है, या फिर मामला आश्वासन तक ही सीमित रह जाता है।

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button