


भाजपा नगर मंडल चाम्पा ने मनाई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती
चाम्पा। 14 अप्रैल 2026, मंगलवार को भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती अत्यंत हर्ष और उत्साह के साथ चाम्पा के जगदल्ला स्थित जैत खाम चौक में मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक एवं युवा अधिवक्ता श्री राजू दास महंत जी ने बाबा साहब के जीवन और उनके विचारों पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष थवाईत , नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप नामदेव , महामंत्री राम वल्लभ सोनी , सलीम मेमन , वार्ड पार्षद संत सोनंत , हितेश राज , महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती मीरा पत्की , जया गोपाल , महावीर सोनी , अन्नपूर्णा सोनी , पूनम राय , संगीता पांडे , पुष्पा सिंह , अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री संतोष सिंह जब्बल , ईश्वर कंसारी , भाजपा मंडल उपाध्यक्ष श्रीमती रजनी देवांगन, फत्तेचंद देवांगन, संजय देवांगन, रितेश मोदी , मंडल मंत्री गौतम यादव , अनुसूचित जाति मोर्चा चांपा मंडल महामंत्री ललित प्रधान, अजय सोनवानी, उपाध्यक्ष अनिल खूंटे, मंत्री ओम बघेल, लक्की बघेल, युवा मोर्चा अध्यक्ष लव देवांगन, महामंत्री आदर्श पांडे, युवा मोर्चा से आकाश भोजवानी, सिद्धार्थ पाठक सहित भाजपा के वरिष्ठ एवं सक्रिय कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष एवं कार्यक्रम के सह-संयोजक विक्रांत बघेल ने सभी का आभार व्यक्त किया।




