जांजगीर-चांपा से बड़ी खबर: एसपी कार्यालय में युवक ने जहर खाया, मचा हड़कंप

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech

जांजगीर-चांपा से बड़ी खबर: एसपी कार्यालय में युवक ने जहर खाया, मचा हड़कंप

जांजगीर-चांपा।
जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय में आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक व्यक्ति ने कथित तौर पर जहर का सेवन कर लिया। घटना के पीछे की वजह फिलहाल अज्ञात बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक अचानक असहज स्थिति में दिखा, जिसके बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस तुरंत हरकत में आई और पीड़ित को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

सूत्रों के मुताबिक, युवक की स्थिति पर डॉक्टरों की निगरानी बनी हुई है। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आखिर उसने यह कदम क्यों उठाया।

फिलहाल पुलिस द्वारा किसी भी आधिकारिक कारण की पुष्टि नहीं की गई है।

अपडेट जारी…

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button