crimeचाम्पाछत्तीसगढ़जांजगीरदेशभक्तिपुलिससक्ती

जांजगीर-चांपा: करही गोलीकांड के बाद पुलिस अलर्ट, गांव में बनाया गया विशेष कैम्प

जांजगीर-चांपा: करही गोलीकांड के बाद पुलिस अलर्ट, गांव में बनाया गया विशेष कैम्प

जांजगीर-चांपा। जिले के थाना बिर्रा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम करही में हुए गोलीकांड की घटना को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए तत्काल एक्शन मोड में काम शुरू कर दिया है। प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पाल के निर्देशन में मामले की त्वरित और प्रभावी जांच जारी है।

घटना के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया है। आरोपियों की जल्द पहचान और गिरफ्तारी के लिए ग्राम करही में विशेष पुलिस कैम्प स्थापित किया गया है, जहां से लगातार निगरानी और कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस कैम्प के माध्यम से पूरे क्षेत्र में सघन पेट्रोलिंग की जा रही है। संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ के साथ ही आने-जाने वाले मार्गों पर कड़ी नजर रखी जा रही है, ताकि आरोपियों तक जल्द पहुंचा जा सके।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है। वहीं आरोपियों की पहचान सुनिश्चित कर उनकी शीघ्र गिरफ्तारी के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें और शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button