उदयपुर में चमका चांपा का नाम — श्रेयांश साहू ने जीता सिल्वर मेडल

img 20260428 wa06486725419233500116584 Console Corptech

उदयपुर में चमका चांपा का नाम — श्रेयांश साहू ने जीता सिल्वर मेडल

जांजगीर-चांपा जिले के शंकर नगर, चांपा निवासी श्रेयांश साहू (पिता संजय साहू) ने पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उदयपुर में आयोजित इस प्रतियोगिता में श्रेयांश ने सब-जूनियर ओपन डेडलिफ्ट कैटेगरी में हिस्सा लिया।

श्रेयांश ने बेहतरीन ताकत और तकनीक का प्रदर्शन करते हुए 152.5 किलोग्राम डेडलिफ्ट उठाकर द्वितीय स्थान हासिल किया और सिल्वर मेडल (रजत पदक) अपने नाम किया।

उनकी इस उपलब्धि से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। उनके चाचा अजय सही के साथ स्थानीय लोगों और खेल प्रेमियों ने श्रेयांश को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

यह सफलता न केवल श्रेयांश की मेहनत और लगन का परिणाम है, बल्कि क्षेत्र के युवाओं के लिए भी प्रेरणा बनकर उभरी है।

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button