







चांपा में राष्ट्र सेविका समिति का समापन समारोह सम्पन्न, 66 मातृशक्तियों ने लिया प्रशिक्षण
जांजगीर-चांपा । जिले के चांपा नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में राष्ट्र सेविका समिति, कोरबा विभाग द्वारा आयोजित प्रारंभिक प्रशिक्षण वर्ग का समापन समारोह गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों की उपस्थिति रही।
उक्त प्रशिक्षण शिविर में लगभग 66 मातृशक्तियों ने भाग लेकर सक्रिय सहभागिता निभाई और विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से अपने कौशल एवं संगठनात्मक क्षमता का प्रदर्शन किया। समापन अवसर पर प्रशिक्षार्थी बहनों द्वारा शारीरिक एवं प्रायोगिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिसे उपस्थित लोगों ने सराहा।
कार्यक्रम की मुख्य वक्ता प्राजक्ता देशमुख (प्रांत कार्यवाहिका) ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्र सेविका समिति अपने 90 वर्ष पूर्ण करते हुए निरंतर महिला सशक्तिकरण और राष्ट्र निर्माण के कार्य में लगी हुई है। चांपा के सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित इस वर्ग में 66 मातृशक्तियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया है, जो आगे समाज में सेवा और संस्कार के कार्यों को मजबूती देंगी।
उक्त समापन अवसर में इस क्षेत्र की संसद श्रीमती कमलेश जांगड़े भी उपस्थित रही।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अधिवक्ता संघ की महिला उपाध्यक्ष श्रीमती विद्या राठौर उपस्थित रहीं। उन्होंने भी सेविकाओं के कार्यों की सराहना करते हुए महिलाओं की भूमिका को समाज के लिए महत्वपूर्ण बताया।
कार्यक्रम का सफल संचालन एवं आयोजन सरस्वती गवेल (विभाग कार्यवाहिका) और सुनीता सोनसरे (वर्गाधिकारी) के मार्गदर्शन में किया गया। समापन समारोह ने उपस्थित जनों में राष्ट्र सेवा और संगठन के प्रति नई ऊर्जा का संचार किया।
कार्यक्रम में चांपा की नगर कार्यवाहक अमृता पाण्डेय की उपस्थिति रही साथ ही उक्त सभी कार्यक्रम में सरस्वती शिशु मंदिर संस्थान एवं आर एस एस के स्वयं सेवकों के विशेष सहयोग सहरानीय रहा।




