छत्तीसगढ़शिक्षा

छत्तीसगढ़ बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है, छात्र अब इन लिंक्स पर अपना परिणाम तुरंत चेक कर सकते हैं

छत्तीसगढ़ बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है, छात्र अब इन लिंक्स पर अपना परिणाम तुरंत चेक कर सकते हैं।

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने 10वीं और 12वीं के परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। लाखों छात्रों और अभिभावकों का इंतजार अब खत्म हो चुका है। बोर्ड ने मंत्रालय, महानदी भवन, अटल नगर से नतीजों की औपचारिक घोषणा कर दी है।

कहाँ और कैसे देखें रिजल्ट?

बोर्ड ने तीन आधिकारिक वेबसाइटें जारी की हैं, जहां छात्र अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख सकते हैं-
https://cg.results.nic.in
https://cgbse.nic.in
https://results.digilocker.gov.in
रोल नंबर डालते ही परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा। डिजिलॉकर से छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकते हैं।

हाईस्कूल परीक्षा- आँकड़े और जानकारी

  • मुख्य परीक्षा की अवधि: 21 फरवरी 2026 से 13 मार्च 2026
  • कुल परीक्षार्थी: 3,20,535
  • बालक: 1,42,881
  • बालिका: 1,77,654
  • परीक्षा केंद्रों की संख्या: 2,510
    छात्र अब तुरंत वेबसाइट पर जाकर अपने हाईस्कूल के नतीजे देख सकते हैं।

हायर सेकेंडरी परीक्षा- आँकड़े और जानकारी

  • मुख्य परीक्षा की अवधि: 20 फरवरी 2026 से 18 मार्च 2026
  • कुल परीक्षार्थी: 2,45,785
  • बालक: 1,02,975
  • बालिका: 1,42,810
  • परीक्षा केंद्र: 2,395
    हायर सेकेंडरी के सभी स्ट्रीमों का रिजल्ट भी जारी कर दिया गया है और लिंक सक्रिय है।

लिंक सक्रिय- परिणाम अभी चेक करें
मंत्रालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के कुछ ही मिनट बाद सभी लिंक सक्रिय हो चुके हैं। छात्र अब अपने रोल नंबर की मदद से रिजल्ट देख सकते हैं और आवश्यक दस्तावेज डाउनलोड कर सकते हैं।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button