गोलीकांड को लेकर आक्रोश, युवा कांग्रेस गृहमंत्री को दिखाएगी काला झंडा

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech

गोलीकांड को लेकर आक्रोश, युवा कांग्रेस गृहमंत्री को दिखाएगी काला झंडा

चांपा/जांजगीर। जिले के बहुचर्चित बिर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत करही गांव में हुए गोलीकांड मामले में अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से आक्रोश बढ़ता जा रहा है। घटना के काफी समय बीत जाने के बावजूद पुलिस के हाथ खाली बताए जा रहे हैं, जिससे स्थानीय लोगों और राजनीतिक संगठनों में नाराजगी देखी जा रही है।

इसी मुद्दे को लेकर जिला युवा कांग्रेस ने विरोध का ऐलान किया है। जानकारी के अनुसार, आज विजय शर्मा के तेंदुआधाम आगमन के दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ता काला झंडा दिखाकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।

युवा कांग्रेस का आरोप है कि इतने गंभीर मामले में भी गृहमंत्री द्वारा कोई ठोस पहल नहीं की गई है। उनका कहना है कि जब तक दोषियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

इसके साथ ही संगठन ने गृहमंत्री से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफे की मांग भी की है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं होती है, तो विरोध और तेज किया जाएगा।

फिलहाल, इस विरोध प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाने की संभावना है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button