बड़ी खबर: यात्रियों से भरी बस हादसे का शिकार

🚨 बड़ी खबर: यात्रियों से भरी बस हादसे का शिकार

जांजगीर-चांपा जिले में एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। जमनीपाली से सारंगढ़ जा रही राजधानी बस बिर्रा थाना क्षेत्र के करनौद के पास अनियंत्रित होकर पलट गई।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों की चीख-पुकार सुनाई देने लगी। आसपास के ग्रामीणों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया तथा पुलिस को सूचना दी।

बताया जा रहा है कि बस में करीब 30 से 35 यात्री सवार थे। हादसे में लगभग 15 से 16 लोग घायल हुए हैं, जबकि 2 यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल बम्हिनीडीह के शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

👉 हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button