प्रशासनिक आश्वासन के बाद समाप्त हुआ विधायक का सत्याग्रह आंदोलन

img 20260504 1337142573889854701262874 Console Corptech
img 20260504 1337067159912041416835253 Console Corptech
img 20260504 1341417739511459010523288 Console Corptech
img 20260504 1341332249936330021150413 Console Corptech

🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | जांजगीर-चांपा

प्रशासनिक आश्वासन के बाद समाप्त हुआ विधायक का सत्याग्रह आंदोलन

जांजगीर-चांपा। कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर आज चला विधायक व्यास कश्यप का सत्याग्रह (अनशन) आंदोलन आखिरकार प्रशासनिक आश्वासन के बाद समाप्त हो गया। यह आंदोलन सुबह 10 बजे शुरू हुआ था, जिसमें विधायक ने प्रारंभ में अकेले बैठने की घोषणा की थी, लेकिन देखते ही देखते सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौके पर पहुंच गए और आंदोलन को व्यापक समर्थन मिला।

4 घंटे चला आंदोलन, फिर बनी सहमति
करीब 4 घंटे तक चले इस सत्याग्रह के बाद प्रशासनिक अमले ने पहल करते हुए विधायक से चर्चा की। अतिरिक्त कलेक्टर ज्ञानेंद्र ठाकुर ने राजस्व व पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में विधायक से वार्ता की। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप भी मौजूद रहे।

15 दिनों में समाधान का आश्वासन
प्रशासन की ओर से विधायक की मांगों को शासन स्तर तक पहुंचाने और 15 दिनों के भीतर समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया गया। इसके बाद विधायक ने अपना धरना समाप्त करने की घोषणा कर दी।

विधायक ने दी चेतावनी
विधायक व्यास कश्यप ने कहा कि यदि तय समय सीमा में मांगें पूरी नहीं होती हैं और जनप्रतिनिधियों के अधिकारों का हनन जारी रहता है, तो आने वाले समय में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने भी समर्थन देते हुए अगली बार सभी विधायकों के साथ मिलकर आंदोलन करने की बात कही है।

राजनीति में बढ़ी हलचल
इस पूरे घटनाक्रम के बाद जिले की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। अब निगाहें प्रशासन पर टिकी हैं कि तय समय में मांगों का समाधान होता है या नहीं।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button