

सुशासन का कमाल – तहसीलदार प्रशांत पटेल की तत्परता से आवेदकों को मिली राहत
जांजगीर-चांपा। प्रदेश स्तर पर संचालित सुशासन से जुड़े कार्यक्रमों का असर अब जमीनी स्तर पर साफ दिखाई देने लगा है। आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण की दिशा में प्रशासन सक्रिय नजर आ रहा है।
इसी कड़ी में तहसीलदार प्रशांत पटेल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए सेवक देवांगन को मौके पर ही ऋण पुस्तिका प्रदान की गई। कुछ समय से लंबित इस कार्य के तुरंत निराकरण से आवेदक ने राहत की सांस ली।
वहीं, बरपाली निवासी आवेदक ओमप्रकाश यादव (पिता जगदीश यादव) के फौती नामांतरण प्रकरण का भी तत्काल निराकरण करते हुए मौके पर ही बी-1 (खसरा संबंधित दस्तावेज) प्रदान किया गया। प्रशासन की इस तत्परता से ग्रामीणों में संतोष का माहौल है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की त्वरित कार्यवाही से शासन-प्रशासन के प्रति विश्वास और मजबूत हो रहा है। सुशासन के तहत अधिकारियों की सक्रियता से आम जनता को अब अपने कार्यों के लिए भटकना नहीं पड़ रहा है।
सुशासन त्यौहार के इस अवसर पर राजस्व विभाग के तहसीलदार प्रशांत पटेल,पालिका अध्यक्ष प्रदीप नामदेव,पालिका प्रतिपक्ष हरीश पांडेय,महेंद्र तिवारी, संजय सोनी, रामरतन साहू, ईश्वर देवांगन,विक्रांत बघेल,मोनी मिश्रा, भगवंती साहू,पुष्पा अनीश सिंह,रजनी देवांगन,गीता कंसारी,पुरुषोत्तम देवांगन, ललित देवांगन।संतोष सोनी, सलीम मेमन,कार्तिकेश्वर स्वर्णकार,ग्यारसी मोदी,गौतम यादव के साथ सभी विभाग के अधिकारी कर्मचारियों के साथ नगर जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।



