चांपा-कोरबा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: घायलों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे एसडीएम पवन कोसमा

img 20260506 1501412749066689651140526 Console Corptech
घायलों से चर्चा कर चिकित्सकों को बेहतर इलाज के दिए निर्देश
img 20260506 1501377100790868984775311 Console Corptech
img 20260506 1501533318244337763059661 Console Corptech
घायलों से चर्चा करते एसडीएम पवन कोसमा
img 20260506 1500424301522833914474213 Console Corptech
घटना की जानकारी लेते हुए एसडीम पवन कोसमा

चांपा-कोरबा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: घायलों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे एसडीएम पवन कोसमा

चांपा। बुधवार सुबह चांपा-कोरबा मुख्य मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यह दुर्घटना सिवनी गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप के समीप हुई, जिसमें एक कार और गिट्टी से लदी हाइवा वाहन के बीच टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, वहीं हाइवा वाहन भी पलट गया और उसमें भरी गिट्टी सड़क पर फैल गई, जिससे कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कार में सवार बच्चों सहित करीब 9 लोग घायल हुए हैं। हादसे के तुरंत बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को चांपा स्थित शासकीय बीडीएम अस्पताल पहुंचाया गया।

अस्पताल सूत्रों के अनुसार घायलों में से 4 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं, जिनके चेहरे, हाथ, सिर और पैर में चोट पाई गई है, जबकि अन्य को सामान्य चोटें आई हैं। सभी का उपचार बीडीएम अस्पताल में जारी है।

घटना की जानकारी मिलते ही चांपा के एसडीएम पवन कोसमा अस्पताल पहुंचे और घायलों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने उपस्थित चिकित्सकों से इलाज की स्थिति की जानकारी ली और बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बताया जा रहा है कि कार में सवार सभी लोग कोरबा से चांपा रेलवे स्टेशन की ओर आ रहे थे। उन्हें यहां से साउथ बिहार ट्रेन में सवार होकर पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जाना था, लेकिन स्टेशन पहुंचने से पहले ही यह हादसा हो गया।

दुर्घटना के बाद हाइवा वाहन का चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।

प्रशासन द्वारा घायलों के समुचित उपचार और घटना की जांच के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button