सुशासन तिहार में योजनाएं ज़मीन पर उतरीं, हितग्राहियों को मिली रविदास चर्मशिल्प योजना के तहत पेटी-किट्स

img 20260515 wa07907772234861762276321 Console Corptech
img 20260515 wa07913284199954566737408 Console Corptech

चांपा में सुशासन तिहार 2026 के तहत जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित

सुशासन तिहार में योजनाएं ज़मीन पर उतरीं, हितग्राहियों को मिली रविदास चर्मशिल्प योजना के तहत पेटी-किट्स


चांपा। आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी सीधे जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद चांपा द्वारा सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार 15 मई 2026 को नगर पालिका परिषद चांपा के इंडोर हाल में प्रातः 10 बजे से शिविर का शुभारंभ हुआ।

शिविर में बड़ी संख्या में नगरवासी अपनी समस्याओं और मांगों को लेकर पहुंचे। विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहकर आमजनों की समस्याएं सुन रहे हैं और कई मामलों का तत्काल निराकरण भी किया जा रहा है। जिन मामलों में समय की आवश्यकता है, वहां संबंधित विभागों द्वारा शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया गया।

जनसमस्या निवारण शिविर के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप नामदेव सहित पार्षदगण भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर आदिवासी विकास विभाग द्वारा रविदास चर्मशिल्प योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को पेटी एवं किट का वितरण किया गया। योजना का लाभ पाकर हितग्राहियों में खुशी देखने को मिली और उन्होंने शासन की जनकल्याणकारी पहल की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

शिविर में दिनभर लोगों की भीड़ बनी रही। प्रशासन द्वारा प्रत्येक समस्या और मांग को गंभीरता से सुना जा रहा है तथा त्वरित और प्रभावी निराकरण के प्रयास लगातार जारी रहा।

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button