


सिवनी में श्रीमद भागवत कथा का भव्य होगा आयोजन, 1 जून से श्रीमद्भागवत का शुभारंभ,
जांजगीर चांपा। जिले के चांपा से लगे ग्राम सिवनी में आगामी 1 जून से 8 जून 2026 तक श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह धार्मिक आयोजन ग्राम सिवनी स्थित दुर्गा मंदिर, बाजार चौक में आयोजित होगा, जहां प्रतिदिन शाम 4 बजे से श्रद्धालु कथा श्रवण कर सकेंगे।इस पावन आयोजन में कथा व्यास के रूप में प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित अशोक तिवारी महाराज श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत महापुराण का ज्ञान प्रदान करेंगे। कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के जीवन प्रसंग, भक्त प्रह्लाद चरित्र, गोवर्धन पूजा, रास लीला, सुदामा चरित्र एवं गीता पाठ जैसे विभिन्न धार्मिक प्रसंगों का रसपान कराया जाएगा।आयोजन को लेकर ग्रामवासियों एवं दुर्गा मंदिर प्रबंध समिति में उत्साह का माहौल है। समिति द्वारा अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से कथा स्थल पहुंचकर धर्म लाभ लेने की अपील की गई है। धार्मिक वातावरण से पूरा गांव भक्तिमय रंग में रंगने लगा है।इस आयोजन को आत्मकल्याण एवं सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार का महत्वपूर्ण माध्यम माना जा रहा है।



