नगर पंचायत चुनाव: दूसरे राउंड की मतगणना पूरी, भाजपा ने बनाई बढ़त

नगर पंचायत चुनाव: दूसरे राउंड की मतगणना पूरी, भाजपा ने बनाई बढ़त

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech

नगर पंचायत चुनाव: दूसरे राउंड की मतगणना पूरी, भाजपा ने बनाई बढ़त
बम्हनीडीह। नगर पंचायत चुनाव की मतगणना के दूसरे राउंड के परिणाम भी सामने आ गए हैं। वार्ड क्रमांक 6 से 10 तक की मतगणना पूरी होने के बाद भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला रोचक बना हुआ है। हालांकि अब तक घोषित परिणामों में भाजपा बढ़त बनाए हुए है।
दूसरे राउंड में वार्ड क्रमांक 6, 7 और 10 में भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की, जबकि वार्ड क्रमांक 8 और 9 में कांग्रेस प्रत्याशियों ने बाजी मारी। इसके साथ ही 10 वार्डों के परिणाम सामने आने के बाद भाजपा ने सबसे अधिक सीटों पर कब्जा जमाया है।
अब तक घोषित वार्डवार परिणाम
वार्ड 1 – कांग्रेस
वार्ड 2 – भाजपा
वार्ड 4 – भाजपा
वार्ड 5 – निर्दलीय (नवीन सर्फ)
वार्ड 6 – भाजपा
वार्ड 7 – भाजपा
वार्ड 8 – कांग्रेस
वार्ड 9 – कांग्रेस
वार्ड 10 – भाजपा
दलवार स्थिति
10 वार्डों के बाद दलवार स्थिति
अब तक घोषित परिणामों के आधार पर सीटों का आंकड़ा।
वर्तमान स्थिति
भाजपा – 6 वार्ड
कांग्रेस – 3 वार्ड
निर्दलीय – 1 वार्ड
अध्यक्ष पद के लिए मतगणना भी जारी है। शुरुआती रुझानों में भाजपा को बढ़त मिली हुई है, जबकि शेष वार्डों के परिणाम आने के साथ नगर पंचायत की अंतिम तस्वीर और स्पष्ट होगी। मतगणना केंद्र के बाहर समर्थकों की भीड़ लगी हुई है और सभी की निगाहें अगले राउंड के नतीजों पर टिकी

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button