चांपा रेलवे स्टेशन पर सो रहे युवक का मोबाइल चोरी, पुलिस ने 4 घंटे में आरोपी को दबोचा

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech



जांजगीर-चांपा। चांपा रेलवे स्टेशन के बाहर सो रहे एक युवक का मोबाइल चोरी करने वाले आरोपी को चांपा पुलिस ने महज चार घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गया 24,499 रुपये कीमत का वीवो मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार फरसवानी निवासी रोशन विश्वकर्मा रायगढ़ से ट्रेन द्वारा चांपा पहुंचे थे। देर रात होने के कारण वह रेलवे स्टेशन के बाहर बैठे-बैठे सो गए। सुबह करीब 4 बजे एक व्यक्ति ने उन्हें यह कहकर उठा दिया कि यहां साफ-सफाई करनी है। जब रोशन ने अपनी जेब की जांच की तो उनका मोबाइल फोन गायब मिला।

पीड़ित की शिकायत पर थाना चांपा में अपराध क्रमांक 314/26 के तहत धारा 303(2) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर तत्काल जांच शुरू की गई। पूछताछ के दौरान प्रार्थी ने एक संदिग्ध व्यक्ति पर शक जताया। इसके बाद पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें संदिग्ध की पहचान थाना चांपा के सूचीबद्ध गुंडा बदमाश जितेन्द्र नायक उर्फ जीतू के रूप में हुई।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने रेलवे स्टेशन पर सो रहे युवक का मोबाइल चोरी करना स्वीकार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी गया वीवो मोबाइल फोन बरामद कर जब्त कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान जितेन्द्र नायक उर्फ जीतू (28 वर्ष), पिता मंगलू राम नायक, निवासी कोरबा रोड, चांपा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया।

इस त्वरित कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव, सउनि बलवंत धृतलहरे, प्रउनि निकिता साहू, प्रउनि रूकसाना बानो एवं थाना चांपा स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

4 घंटे में खुला चोरी का मामला

चांपा पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चोरी की वारदात का खुलासा कुछ ही घंटों में हो गया और पीड़ित का मोबाइल भी सुरक्षित बरामद कर लिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना हो रही है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button